Wednesday, June 3, 2026

03 जून - विश्व साइकिल दिवस

 03 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। पोलिश - अमेरिकी समाजशास्त्री और ट्रेक साइकिलिस्ट लेसेक सिबिलिस्की के अथक प्रयासों का परिणाम है कि संयुक्त राष्ट्र ने अप्रेल 2018 में 3 जून को विश्व साइकल दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया।

साइकिल का अविष्कार जर्मन नागरिक कार्ल वार्न ड्रैस ने सन् 1817 में किया था। धीरे- धीरे इसके मूल ढांचे में जरूरत के हिसाब से परिवर्तन होते रहे। दुनिया मे नीदरलैंड में प्रति व्यक्ति सर्वाधिक साइकिलें हैं। कोपेनहेगन को दुनिया में  सबसे अधिक साइकिल पसंद लोगों के बारे में जाना जाता है। यहां के 52% नागरिक रोज साइकिल से ऑफिस जाते है। जापान,चीन और फिनलैंड में भी साइकिल का प्रचलन है।  

  कोरोना महामारी के समय यातायात के उपलब्ध साधनों में कमी, भीड़ से बचाव, फिटनेस पर ध्यान देने के कारण विश्व में साइकिल का प्रयोग बहुत बढ़ गया था। 

बच्चे, युवा और बड़े लोगों को साइकिल का उपयोग अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।


No comments:

Post a Comment