Tuesday, October 14, 2025

Some important national and international days

आइये जानते हैं भारत और विश्व में मनाये जाने वाले कुछ खास दिन। जो सूची यहां दी गई है, वह पूर्ण नहीं है। समय-समय पर इसे अपडेट किया जाता रहेगा।

01 जनवरी - विश्व परिवार दिवस
04 जनवरी - ब्रेल लिपि दिवस
09 जनवरी - प्रवासी भारतीय दिवस
10 जनवरी - विश्व हिंदी दिवस
12 जनवरी - राष्ट्रीय युवा दिवस
15 जनवरी - थल सेना दिवस
23 जनवरी - पराक्रम दिवस
24 जनवरी - राष्ट्रीय बालिका दिवस
25 जनवरी - राष्ट्रीय मतदान दिवस
25 जनवरी - राष्ट्रीय पर्यटन दिवस
26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
30 जनवरी - शहीद दिवस
30 जनवरी - विश्व कुष्ठ दिवस World Leprosy Day

01 फरवरी - तट रक्षक दिवस ( Indian coast- guard Day )
04 फरवरी - विश्व कैंसर दिवस
07 फरवरी से 14 फरवरी मतलब पुरा एक सप्ताह प्रेमियों को समर्पित है। देखिये ये दिन किस नाम से जाने जाते हैं:
07 फरवरी - International Rose Day
08 फरवरी -International Propose Day
09 फरवरी -International Chocolate Day
10 फरवरी - International Teddy Day
11 फरवरी - International Promise Day
12 फरवरी - International Hug Day
13 फरवरी - Kiss Day
13 फरवरी - World Radio Day
14 फरवरी - Valentine Day
17 फरवरी - Perfume Day
21 फरवरी - अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
28 फरवरी - राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

03 मार्च -     विश्व वन्यजीवन दिवस
03 मार्च -     World Hearing Day
08 मार्च -     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
13 मार्च -     विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
13 मार्च -     विश्व निद्रा दिवस
14 मार्च -     विश्व किडनी दिवस
16 मार्च -     राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
19 मार्च -    विश्व निद्रा दिवस
20 मार्च -     world oral health day
20 मार्च - world sparrow day विश्व गौरैया दिवस
21 मार्च -     विश्व  कविता दिवस
21 मार्च -     विश्व वन दिवस
22 मार्च -    विश्व जल दिवस
24 मार्च - विश्व टीबी दिवस
27 मार्च - विश्व रंगमंच दिवस
30 मार्च - विश्व इडली दिवस

01 अप्रेल - मूर्ख दिवस
02 अप्रेल -  International Fact Checking Day
05 अप्रेल - राष्ट्रीय समुद्र दिवस
07 अप्रेल -  विश्व स्वास्थ्य दिवस
10 अप्रेल - विश्व होम्योपैथी दिवस
10 अप्रेल - भाई-बहन दिवस
(Sibling's Day - celeberated in some parts of US and Canada)
11 अप्रेल - International Pet Day
11 अप्रेल - सुरक्षित मातृत्व दिवस
19 अप्रेल -  World Liver Day
21 अप्रेल - लोक सेवा दिवस Civil Service Day
22 अप्रेल - विश्व पृथ्वी दिवस
23 अप्रेल - विश्व पुस्तक दिवस
25 अप्रेल - विश्व मलेरिया दिवस
28 अप्रैल - कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस World health and safety day at workplace.
29 अप्रेल - विश्व नृत्य दिवस ( International Dance Day )

01 मई     - अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस
02 मई     - विश्व पासवर्ड दिवस
05 मई     - विश्व हास्य दिवस ( World Laughter Day )
07 मई     - विश्व एथलेटिक्स दिवस
08 मई    -  विश्व रेड क्रॉस दिवस, विश्व थेलेसीमिया दिवस।
                इस दिन को World No Socks Day के रूप में भी मनाया जाता है।
17 मई    - विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ( World Hypertension Day )
17 मई    - राष्ट्रीय अखरोट दिवस
17 मई - विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
20 मई    - विश्व मधुमक्खी दिवस
21 मई    -  अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
21 मई    - आतंकवाद विरोध दिवस
31 मई    - विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

01 जून   - विश्व दुग्ध दिवस
03 जून   - विश्व साइकिल दिवस
03 जून   - World Running Day 
(जून माह के पहले बुधवार को विश्व दौड़ दिवस मनाया जाता है)
05 जून   - विश्व पर्यावरण दिवस
07 जून   - विश्व पोहा दिवस
07 जून    - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
12 जून   - विश्व बाल श्रमिक दिवस
14 जून   - विश्व रक्तदाता दिवस
14 जून   - विश्व गुड़िया दिवस
15 जून   - विश्व पवन ऊर्जा दिवस
21 जून   - विश्व योग दिवस
26 जून   - विश्व नशा विरोध दिवस
28 जून   - राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस
30 जून   - विश्व सोशल मीडिया डे

1 जुलाई - राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
1 जुलाई - चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस
6 जुलाई - विश्व जुनोसिस दिवस
11 जुलाई - विश्व जनसंख्या दिवस
15 जुलाई-विश्व युवा कौशल दिवस
17 जुलाई- विश्व न्याय दिवस
17 जुलाई- विश्व इमोजी दिवस
20 जुलाई- विश्व चंद्रमा दिवस
20 जुलाई- विश्व शतरंज दिवस
22 जुलाई- राष्ट्रीय आम दिवस
24 जुलाई- राष्ट्रीय आयकर दिवस
28 जुलाई- विश्व हेपेटाइटिस दिवस
29 जुलाई- विश्व बाघ दिवस

07 अगस्त - राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस
09 अगस्त - विश्व आदिवासी दिवस
10 अगस्त - विश्व शेर दिवस
12 अगस्त - विश्व हाथी दिवस
15 अगस्त - भारत का स्वतंत्रता दिवस
22 अगस्त - विश्व फोटोग्राफी दिवस
26 अगस्त - International Dog Day
26 अगस्त - विश्व महिला समानता दिवस
29 अगस्त - राष्ट्रीय खेल दिवस

05 सितम्बर- राष्ट्रीय शिक्षक दिवस
08 सितम्बर - विश्व साक्षरता दिवस
10 सितम्बर - विश्व आत्महत्या निवारण दिवस
14 सितम्बर - हिंदी दिवस ( इस दिन सन् 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया)
15 सितम्बर - विश्व लोकतंत्र दिवस
15 सितम्बर - राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस
21 सितम्बर - विश्व अल्झाईमर दिवस
22 सितम्बर - राष्ट्रीय बेटी दिवस
22 सितम्बर - विश्व रोज दिवस 
23 सितम्बर - विश्व सांकेतिक भाषा दिवस
25 सितम्बर - विश्व फार्मासिस्ट दिवस
27 सितम्बर - विश्व पर्यटन दिवस
29 सितम्बर - विश्व हृदय दिवस
30 सितम्बर - विश्व अनुवाद दिवस

01 अक्टूबर - विश्व बुजुर्ग दिवस
4 अक्टूबर - विश्व पशु दिवस
08 अक्टूबर - राष्ट्रीय वायुसेना दिवस
09 अक्टूबर - विश्व डाक दिवस
11 अक्टूबर - विश्व बालिका दिवस
14 अक्टूबर -  विश्व मानक दिवस
15 अक्टूबर - विश्व विद्यार्थी दिवस
15 अक्टूबर - विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस
15 अक्टूबर - विश्व ग्रामीण महिला दिवस
16 अक्टूबर - विश्व खाद्य दिवस
20 अक्टूबर - विश्व आस्टियोपोरोसिस दिवस
21 अक्टूबर - राष्ट्रीय शहीद पुलिस स्मृति दिवस
24 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट्र दिवस
27 अक्टूबर - भारतीय थल सेना दिवस
31 अक्टूबर - राष्ट्रिय एकता दिवस ( सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म दिवस)

10 नवम्बर - विश्व विज्ञान दिवस
11 नवम्बर - राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
(मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन)
12 नवम्बर - लोक सेवा प्रसारण दिवस
14 नवम्बर - राष्ट्रीय बाल दिवस
14 नवम्बर - विश्व मधुमेह दिवस
16 नवम्बर - राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस
17 नवम्बर - विश्व मिर्गी दिवस
19 नवम्बर - अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस
19 नवम्बर - विश्व टॉइलेट दिवस

21 नवम्बर - विश्व टेलीविजन दिवस
26 नवम्बर - राष्ट्रीय दुग्ध दिवस
26 नवम्बर - राष्ट्रीय संविधान दिवस (National Constitution Day)
26 नवम्बर - विश्व जैतून वृक्ष दिवस

01 दिसंबर -  विश्व एड्स दिवस
03 दिसंबर - विश्व विकलांगता दिवस
04 दिसंबर - नौसेना दिवस
07 दिसंबर - सशस्त्र झंडा दिवस
15 दिसंबर - अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
22 दिसंबर - राष्ट्रीय गणित दिवस

Tuesday, July 22, 2025

14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस

 मधुमेह दिवस का महत्व

 इस दिन लोगो को मधुमेह के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने का प्रयास किया जाता है। शिविर के माध्यम से आमजन में फैली भ्रान्तियों को दूर करना व रोग के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। रक्त शर्करा टेस्ट करने के लिए भी शिविर लगाए जाते हैं। 

मधुमेह क्या है ?




हमारे भोजन और पेय पदार्थों में मौजूद चीनी एक तरह का कार्बोहाइड्रेट है। कार्बोहाइड्रेट के विघटन से हमारे शरीर को ऊर्जा और स्फूर्ति मिलती है। हम जो कार्बोहाइड्रेट खाते हैं उसको पूरे शरीर मे वितरित करने का काम खून करता है। 

शर्करा या कार्बोहाइड्रेट को पूरे शरीर की छोटी से छोटी कोशिकाओं तक पहुंचाने के कार्य में "इंसुलिन" नाम का एक हार्मोन मदद करता है। मानव शरीर में इंसुलिन को बनाने का काम अग्नाश्य pancreas करता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि अग्नाश्य पर्याप्तमात्र में इंसुलिन नहीं बना पाता तब रक्त शरीर में शर्करा का संवहन ठीक से नहीं कर पाता और रक्त में शर्करा की मात्रा जमा होने लगती है, इसी स्थिति को मधुमेह का जाता है।

मधुमेह की बीमारी का कारण -

    देश में 45 साल से अधिक उम्र के मधुमेह रोगियों की संख्या 5 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। मधुमेह के लिए आनुवंशिकता, तनाव, आधुनिक जीवनशैली, अनुचित खान-पान जिम्मेदार हैं।

भारत सरकार द्वारा निर्मित शुगर बोर्ड ने प्रतिदिन 25ग्राम से अधिक चीनी खाने को मधुमेह का खतरा बताया है।

इसलिए स्वस्थ जीवन जीने हेतु चीनी का कम मात्रा में सेवन करें ताकि आप मधुमेह, मोटापा और हृदय रोग जैसी बीमारी से सुरक्षित रहें।


Saturday, July 12, 2025

Engineer's Day 15 Sept

 

 


  इंजीनियर किसी राष्ट्र के निर्माण व मानव कल्याण का एक मुख्य स्तम्भ है। बगैर इंजीनियर के हम अपने जीवन में प्रगति एव विकास की कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। एक सच्चा इंजीनियर मानवता के हित लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए कोई आविष्कार करता है।

 भारत के एक महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन 15 सितम्बर को इंजीनियर डे या अभियांत्रिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विश्वेश्वरैया अपने समय के सबसे योग्य सिविल इंजीनियर थे जिन्होंने बांध बनाने व सिंचाई व्यवस्था में कई परिवर्तन किए। उन्होंने कर्नाटक के सुक्कुर कस्बे तक नदी से पानी पहुंचाने की योजना बनाई थी। कई बांधों के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विश्वेश्वरैया सन् 1912 से 1918 तक मैसूर के दीवान रहे। मैसूर विश्वविद्यालय की स्थापना भी श्री विश्वेश्वरैया द्वारा ही की गई थी। बैंक ऑफ मैसूर जो अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मिलाया जा चुका है, की स्थापना में भी श्री विश्वेश्वरैया का बहुत योगदान रहा। 

वे सन् 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किये गए। सन् 1962 में उनका निधन हो गया। सन् 1968 में उनकी जन्मतिथि को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

Friday, July 11, 2025

14 सितंबर - राष्ट्रीय हिन्दी दिवस

 


   राष्ट्रीय हिन्दी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है और विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को।

देश में हिंदी को अंग्रेजी के प्रभाव से मुक्त करने व प्रशासकीय, शैक्षिक, साहित्यिक और इतिहास लेखन में इसके उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत विभिन्न प्रयासों में एक है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिंदी को भारत की राजभाषा के रुप में स्वीकार किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

Tuesday, July 8, 2025

26 नवंबर - राष्ट्रीय संविधान दिवस

 


  संविधान वह मूलभूत विधि है जिस पर किसी राष्ट्र के अन्य सभी कानून आधारित होते हैं। भारत की संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को राष्ट्रीय संविधान प्रस्ताव पास किया गया।

 यह दिन भारत के संविधान दिवस National Constitution Day के रूप में मनाया जाता है। बाद में 26 जनवरी 1949 को यह संविधान पूरे राष्ट्र में लागू किया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में हम सभी देशवासी गर्व के साथ मानते हैं।

भारत का संविधान सर्वोच्च संविधान है। स्वर्गीय डॉ भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता और प्रमुख वास्तुकार कहा जाता है। भारत के संविधान का मूल आधार भारत सरकार अधिनियम 1935 को माना जाता है। हमारे देश का संविधान संसार के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

Sunday, July 6, 2025

21 जून -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 


 भारत की प्राचीनतम विद्या 'योग' निरोगी काया, उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा प्राप्त करने का अक्षय स्रोत है। योग अभ्यास हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसीलिए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  मनाया जाता है।
 21जून को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।
 सर्वप्रथम 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस'  मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। 

योग का हमारे जीवन में महत्व - आज की दुनिया हाय-तौबा वाली जिंदगी जी रही है। ऐसे में थकान से पस्त शरीर और विचारों की उलझन से बोझिल मन योग से शांति पा सकता है।
योग के लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह है। सुबह के समय वातावरण में प्रदूषण का स्तर निम्न रहता है व प्राणवायु अर्थात ऑक्सीजन की मात्रा अधिक। 
योग का प्रचार-प्रसार करना आज की बड़ी आवश्यकता है और इसमें "योग दिवस" एक विशेष भूमिका निभा रहा है।
योग के विभिन्न आसनों, विविध मुद्राओं एवं व्यायाम का अभ्यास साथ ही खान-पान, आहार-विहार, आचार-विचार और अनुशासन युक्त प्राकृतिक जीवन शैली अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है।
 

जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिन

 


   1 जुलाई - राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस - महान चिकित्सक एवं पं बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र रॉय का जन्म दिवस। सन् 1991 में आज के दिन को चिकित्सक दिवस घोषित किया गया।

6 जुलाई - विश्व जूनोटिक रोग रोकथाम दिवस - इस दिन को मनाने का मकसद जानवरों द्वारा मनुष्यों में होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में लोगों को बताना है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के शोध में सुझाव दिया गया है कि सन् 2030 तक कुत्तों से होने वाली बीमारी "रेबीज" को पूरी तरह से समाप्त किया जाए।

11 जुलाई - विश्व जनसंख्या दिवस : विश्व जनसंख्ने की शुरुआत 11जुलाई 1987 को हुई थी। इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा स्थापित किया गया था ताकि जनसंख्या से जुड़े आंकड़े एकत्र करके इससे  संबंधित मुद्दों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित किया जा सके।

17 जुलाई -  विश्व इमोजी दिवस : डिजिटल जमाने में लोग अपनी प्रतिक्रिया, भावनाएं और विचार सोशल मीडिया पर इमोजी के माध्यम से प्रकट कर रहे हैं।  इमोजी के बढ़ते चलन को ध्यान में रखते हुए 17 जुलाई को इमोजी डे EMOJI DAY मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई। आज खेल, फल, फूल, खाद्य- वस्तुएं पशु-पक्षी, कीड़े-मकोड़ों से लेकर मानवीय भावनाओं ,रोना,हंसना गाना यानि हर चीज की इमोजी आपको मिल जाएगी। 

इमोजी 1999 में जापान के Shigetaka Kurita ने पहली इमोजी बनाई।

जापानी भाषा में E का अर्थ चित्र और MOJI का अर्थ कैरेक्टर या पात्र होता है। शुरू में कुल 176 इमोजी थी जो आज बढ़ कर हजारों हो गई हैं।

20 जुलाई - विश्व चंद्रमा दिवस हमें उस दिन की याद दिलाता है जब 20जुलाई 1969 नासा के चंद्र मिशन प्रोग्राम के अंतर्गत अपोलो11 पहली बार चंद्रमा पर  मानव के कदम पड़े। इस चंद्र यान में नील आर्मस्ट्रांग सवार थे।

22जुलाई - राष्ट्रीय आम दिवस : आम दिवस स्वादिष्ट, सुगंधित और उष्णकटिबंधीय फल के लिए समर्पित दिन है। आम बच्चों से लेकर बड़ों, बुजुर्गों सभी को पसंद है। आम न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि विटामिन खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। आम का पेड़ अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके पत्ते त्योहारों पर घर के द्वार पर तोरण के रूप में सजाए जाते हैं। भारत में प्रति वर्ष 25 मिलियन मिट्रिक टन आम पैदा होते हैं, जो विश्व का 45%है।
यूपी आम उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। यहां 1500किस्म के आम दशहरी, लंगड़ा और अलफांसो उगाए जाते हैं।

23 जुलाई - राष्ट्रीय प्रसारण दिवस : इस दिन 23 जुलाई 1927 को भारत में पहला रेडियो प्रसारण बॉम्बे से शुरू हुआ था। यह प्रसारण इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी IBC द्वारा किया गया था। 

29जुलाई - विश्व बाघ दिवस :  सुन्दरता, गति और शक्ति का प्रतीक बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है।
बाघों के संरक्षण व इनके संवर्धन के लिए आवश्यक प्राकृतिक वातावरण निर्मित करने हेतु पूरी दुनिया में 29 जुलाई को बाघ दिवस मनाया जाता है। 


Thursday, March 20, 2025

विश्व गौरेया दिवस 20 मार्च

 


गौरैया दिवस 20 मार्च को मनाया जाता है। किसी जमाने में  छोटी-सी चिड़िया की चहक से हर घर में रौनक  बनी रहती थी। आज यह स्थिति आ गई है कि गौरेया जाति को संरक्षण के साथ संवर्धन की जरूरत हो गई है। आखिर गौरेया दिवस मनाने की आव्यश्यकता क्यों है, आइए जानते हैं ।

1.गौरैया की घटती संख्या –

शहरीकरण, जंगलों की कटाई, और मोबाइल टावरों से निकलने वाली रेडिएशन के कारण गौरैया की संख्या तेजी से कम हो रही है।

घरों में पुराने तरीके की वास्तुकला (जैसे मिट्टी की दीवारें और लकड़ी की छतें) कम होने से गौरैया को घोंसला बनाने की जगह नहीं मिल रही।

2.पर्यावरण संतुलन में भूमिका –

गौरैया छोटे-छोटे कीट-पतंगों को खाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखती है।

यह किसान मित्र पक्षी भी है क्योंकि यह फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीड़ों को खत्म करती है।

3.संरक्षण के प्रयास –

कई संगठनों ने गौरैया बचाने के लिए विशेष अभियान चलाए हैं।

कई राज्यों में गौरैया को राज्य पक्षी घोषित किया गया है, जैसे कि दिल्ली और बिहार।

गौरैया को बचाने के उपाय-

१. घर के आंगन या छत पर पानी के सकोरे और दाना रखें।

२. पेड़-पौधे लगाएं ताकि उन्हें घोंसला बनाने की जगह मिल सकेकड़ी या मिट्टी के छोटे घोंसले (बर्ड हाउस) उपलब्ध कराएं।

३. मोबाइल टावरों की संख्या और उनके रेडिएशन को नियंत्रित करने की पहल करें।

कुल मिला कर हम कह सकते हैं कि गौरैया सिर्फ एक पक्षी नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण और जैव विविधता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर इसे बचाने के लिए सही कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए यह सिर्फ तस्वीरों और कहानियों में हो देखने को मिलेगी।