Sunday, July 6, 2025

21 जून -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 


 भारत की प्राचीनतम विद्या 'योग' निरोगी काया, उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा प्राप्त करने का अक्षय स्रोत है। योग अभ्यास हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसीलिए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  मनाया जाता है।
 21जून को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है।
 सर्वप्रथम 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस'  मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। 

योग का हमारे जीवन में महत्व - आज की दुनिया हाय-तौबा वाली जिंदगी जी रही है। ऐसे में थकान से पस्त शरीर और विचारों की उलझन से बोझिल मन योग से शांति पा सकता है।
योग के लिए सबसे उपयुक्त समय सुबह है। सुबह के समय वातावरण में प्रदूषण का स्तर निम्न रहता है व प्राणवायु अर्थात ऑक्सीजन की मात्रा अधिक। 
योग का प्रचार-प्रसार करना आज की बड़ी आवश्यकता है और इसमें "योग दिवस" एक विशेष भूमिका निभा रहा है।
योग के विभिन्न आसनों, विविध मुद्राओं एवं व्यायाम का अभ्यास साथ ही खान-पान, आहार-विहार, आचार-विचार और अनुशासन युक्त प्राकृतिक जीवन शैली अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ्य रह सकता है।
 

No comments:

Post a Comment