Sunday, July 6, 2025

जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिन

 


   1 जुलाई - राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस - महान चिकित्सक एवं पं बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री विधान चंद्र रॉय का जन्म दिवस। सन् 1991 में आज के दिन को चिकित्सक दिवस घोषित किया गया।

6 जुलाई - विश्व जूनोटिक रोग रोकथाम दिवस - इस दिन को मनाने का मकसद जानवरों द्वारा मनुष्यों में होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में लोगों को बताना है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के शोध में सुझाव दिया गया है कि सन् 2030 तक कुत्तों से होने वाली बीमारी "रेबीज" को पूरी तरह से समाप्त किया जाए।

11 जुलाई - विश्व जनसंख्या दिवस : विश्व जनसंख्ने की शुरुआत 11जुलाई 1987 को हुई थी। इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा स्थापित किया गया था ताकि जनसंख्या से जुड़े आंकड़े एकत्र करके इससे  संबंधित मुद्दों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित किया जा सके।

17 जुलाई -  विश्व इमोजी दिवस : डिजिटल जमाने में लोग अपनी प्रतिक्रिया, भावनाएं और विचार सोशल मीडिया पर इमोजी के माध्यम से प्रकट कर रहे हैं।  इमोजी के बढ़ते चलन को ध्यान में रखते हुए 17 जुलाई को इमोजी डे EMOJI DAY मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई। आज खेल, फल, फूल, खाद्य- वस्तुएं पशु-पक्षी, कीड़े-मकोड़ों से लेकर मानवीय भावनाओं ,रोना,हंसना गाना यानि हर चीज की इमोजी आपको मिल जाएगी। 

इमोजी 1999 में जापान के Shigetaka Kurita ने पहली इमोजी बनाई।

जापानी भाषा में E का अर्थ चित्र और MOJI का अर्थ कैरेक्टर या पात्र होता है। शुरू में कुल 176 इमोजी थी जो आज बढ़ कर हजारों हो गई हैं।

20 जुलाई - विश्व चंद्रमा दिवस हमें उस दिन की याद दिलाता है जब 20जुलाई 1969 नासा के चंद्र मिशन प्रोग्राम के अंतर्गत अपोलो11 पहली बार चंद्रमा पर  मानव के कदम पड़े। इस चंद्र यान में नील आर्मस्ट्रांग सवार थे।

22जुलाई - राष्ट्रीय आम दिवस : आम दिवस स्वादिष्ट, सुगंधित और उष्णकटिबंधीय फल के लिए समर्पित दिन है। आम बच्चों से लेकर बड़ों, बुजुर्गों सभी को पसंद है। आम न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि विटामिन खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। आम का पेड़ अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके पत्ते त्योहारों पर घर के द्वार पर तोरण के रूप में सजाए जाते हैं। भारत में प्रति वर्ष 25 मिलियन मिट्रिक टन आम पैदा होते हैं, जो विश्व का 45%है।
यूपी आम उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। यहां 1500किस्म के आम दशहरी, लंगड़ा और अलफांसो उगाए जाते हैं।

23 जुलाई - राष्ट्रीय प्रसारण दिवस : इस दिन 23 जुलाई 1927 को भारत में पहला रेडियो प्रसारण बॉम्बे से शुरू हुआ था। यह प्रसारण इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी IBC द्वारा किया गया था। 

29जुलाई - विश्व बाघ दिवस :  सुन्दरता, गति और शक्ति का प्रतीक बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है।
बाघों के संरक्षण व इनके संवर्धन के लिए आवश्यक प्राकृतिक वातावरण निर्मित करने हेतु पूरी दुनिया में 29 जुलाई को बाघ दिवस मनाया जाता है। 


No comments:

Post a Comment