Saturday, June 6, 2026

07 जून - विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस

 रोटी, कपड़ा और मकान में रोटी का नाम सबसे पहले इसलिए आता है कि भोजन हमारे जीवन की पहली प्राथमिकता है। दूषित भोजन अनेक प्रकार की बीमारियों की जड़ है। खाने-पीने की वस्तुओं में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, केमिकल आदि फूड पॉइजनिंग, आंतों में संक्रमण के अलावा दूसरी कई बीमारियों को बुलावा देते हैं। है वर्ष करोड़ों लोग दूषित भोजन से जनित बीमारियों के कारण मारे जाते हैं।

ऐसे में भोजन बनाने में स्वच्छता, गुणवत्ता और पौष्टिकता का समन्वय करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है।

इन चुनौतियों से निपटना आज की बड़ी आवश्यकता है। लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित, पौष्टिक भोजन और खाद्य पदार्थो के सही तरीके से भंडारण की महत्ता समझाने के लिए 7 जून विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

इस दिन की शुरुआत 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा की गई थी।

No comments:

Post a Comment