विश्व रनिंग डे हर साल जून के पहले बुधवार को मनाया जाता हैइस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को दौड़ने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। दौड़ना हमारे शरीर और दिल को मज़बूत रखने का एक बहुत आसान तरीका है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि अच्छी सेहत के लिए रोज़ थोड़ी देर दौड़ना या पैदल चलना चाहिए। दौड़ने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि हमारा तनाव भी दूर होता है। अगर दिल के मरीज़ है तो कार्डियोलॉजिस्ट से चेकअप कराए बिना न दौड़ें। लंबी रेस दौड़ने से पहले फुल बॉडी चेकअप जरूर कराएं। सभी मानकों में खरा उतरने पर ही दौड़ें।
No comments:
Post a Comment