10 अप्रेल - विश्व होम्योपैथी दिवस -
हर साल विश्व में 10 अप्रेल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक माने जाने वाले जर्मनी के फ्रेडरिक सेमुअल हैनिमैन का जन्म 10 अप्रेल को ही हुआ था। विश्व होम्योपैथी दिवस केवल डॉ हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में ही नहीं मनाया जाता है बल्कि होम्योपैथी चिकित्सा को आगे बढ़ाने में आने वाली चुनौतियों और भविष्य की चिकित्सा रणनीति तय करने के लिए भी मनाया जाता है।
होम्योपैथी दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य, चिकित्सा की इस पद्धति के बारे में जागरूकता पैदा करना तो है ही, साथ ही इसको आसानी से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना भी है। ताकि सामान्य लोग भी इसका लाभ प्राप्त कर सके।
आज विश्व भर में करीब 100 देशों में रोगियों का इलाज होम्योपैथी द्वारा किया जा रहा है। होम्योपैथी जहां कोई नुकसान नहीं करती, वहीं इसकी दवाओं की कीमत ज्यादा नहीं होती है। होम्योपैथी से जटिल से जटिल रोग का इलाज करके उसे जड़ से खत्म किया जा सकता है। प्रति वर्ष 10 अप्रेल को होम्योपैथी दिवस पर कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

No comments:
Post a Comment