आपने यह कहावत तो सुनी होगी - " early to bed and early to rise, makes a man healthy wealthy and wise.
पर्याप्त नींद हर इंसान के लिए अत्यंत जरूरी है। इंसान यदि 7-8 घण्टे न सोये तो न केवल इम्यून सिस्टम कमजोर होगा बल्कि कई बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाएगा।
नींद की कमी से ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक मधुमेह जैसी शारिरिक बीमारी वहीं तनाव,चिड़चिड़ापन, निर्णय लेने की क्षमता, याददाश्त जैसी मानसिक स्थितियां भी प्रभावित होती है। वहीं पर्याप्त नींद लेने से हार्मोन स्त्राव नियंत्रित रहता है जिससे शरीर की भूख, पाचन और ग्रोथ सम्बन्धी समस्याएं नहीं आती हैं।
नींद पूरी हुई या नहीं, इसका पता करने का सटीक तरीका है कि यदि सवेरे 9 बजे तक बिस्तर छोड़ने के बाद भी आपको नींद आ रही हो तो समझिए रात की नींद अधूरी है।
सोने से पहले कोई अच्छी पुस्तक पढ़ना, ड्राइंग, पेंटिंग या कोई ज्ञानवर्धक जानकारी बढ़ाने वाली सामग्री चाहे इन्टरनेट पर ही हो पढ़ें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। सोने से पहले पहेली हल करना भी नींद लाने के लिए एक बेहतर तरीका हो सकता है।

No comments:
Post a Comment