Thursday, March 25, 2021

मार्च माह के महत्वपूर्ण दिन

 1 मार्च - विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस

विश्व भर में नागरिकों को अपनी जान की रक्षा करने के प्रति प्रोत्साहित करने व दुर्घटनाओं से सचेत रहने के लिए 1 मार्च को विश्व नागरिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन आपदाओं से लड़ने के प्रयासों में बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी जाती है। सन् 1990 में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संगठन महासभा द्वारा यह दिन मनाने की शुरुआत की गई थी।


3 मार्च - विश्व वन्यजीव दिवस

इस दिन दुनिया भर में वन्यजीवों के संरक्षण हेतु कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। हर साल अलग-अलग थीम के माध्यम से जनता को प्रकृति से विलुप्त होती जा रही वन्य जीवों व वनस्पतियों का संरक्षण करने हेतु जागृत किया जाता है।


4 मार्च - राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 

नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा सन् 1972 में इस तरह के अभियान का आरंभ किया गया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण संबंधित सहायता सेवा का लाभ पहुंचाना है।


8 मार्च - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महिलाओं के प्रति सम्मान और उनका आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में योगदान देने को स्मरणीय बनाने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

 महिला दिवस सबसे पहली बार 28 फरवरी 1909 को अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर मनाया गया। उस समय इसका उद्देश्य महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिलाया जाना था क्योंकि तब महिलाएं वोट नहीं दे सकती थीं।

महिला दिवस की तारीख को सन् 1921 में 8 मार्च किया गया। महिला दिवस पर विश्व भर में महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं व समाज की महिलाओं का सम्मान किया जाता है।


15 मार्च - विश्व उपभोक्ता दिवस

उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से पूरे विश्व में उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।


16 मार्च - राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी टीकाकरण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने हेतु भारत सरकार हर वर्ष 16 मार्च को देश में टीकाकरण दिवस मनाती है। सन् 1995 में देश में पोलियो की ओरल वेक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। तब से भारत बराबर पोलियो को देश से समाप्त करने के लिए प्रयास करती आ रही है। 

  19 मार्च - विश्व निद्रा दिवस 

अच्छी नींद सभी प्राणियों के जीवन का आधारभूत हिस्सा है। नींद बेहतर जिंदगी के लिए जरूरी है। नींद में कमी से न शारिरिक दुर्बलता आती है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। 

21 मार्च - विश्व वन दिवस

वनों की महत्ता सर्व विदित है। वनों के कारण ही बदलते जलवायु परिवर्तन पर काबू किया जा सकता है। वनों की उपयोगिता और उनकी आवश्यकता के बारे में आम लोगों को बताने हेतु  दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम किये जाते हैं।

27 मार्च - विश्व रंगमंच दिवस

रंगमंच व रंगकर्मियों को समर्पित यह दिवस पूरी दुनिया में रंगमंच के माध्यम से समाज को जागरूक करने की कोशिश करने में लगे कलाकारों के काम को सराहने के लिए मनाया जाता है। प्रति वर्ष दुनिया के कोई एक प्रसिद्ध रंगकर्मी द्वारा  विश्व को आधिकारिक संदेश दिया जाता है। सन् 2002 में भारत के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड द्वारा दुनिया को अपना संदेश देने का अवसर मिला था।





No comments:

Post a Comment