Sunday, January 20, 2019

Important days of January

1 जनवरी - वैश्विक परिवार दिवस

4 जनवरी - ब्रेल लिपि दिवस
8 जनवरी -  विश्व पृथ्वी परिक्रमण दिवस

8 जनवरी - इस दिन पृथ्वी परिक्रमण दिवस मनाने की वजह यह है कि सन् 1851 में 8 जनवरी के ही दिन फ्रांस के भौतिक शास्त्र के वैज्ञानिक लियोन फोकाल्ट ने सिद्ध किया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है।

09 जनवरी - प्रवासी भारतीय दिवस ( NRI Day) 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। स्वदेश आकर उन्होंने स्वतन्त्रता आंदोलन की अगुवाई की। इसीलिए 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।

10 जनवरी - विश्व हिन्दी दिवस- 
  10 जनवरी हर साल दुनिया भर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
 चीन की राष्ट्रीय भाषा मंदारिन, स्पैनिश और इंग्लिश के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा और 13 देशों में बोली जाने वाली भाषा हिंदी ही है। 10 जनवरी 1975 को नागपुर में दुनिया का पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ था, तब से प्रति वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

12 जनवरी - राष्ट्रीय युवा दिवस 

15 जनवरी - थल सेना दिवस

15 जनवरी1949 के दिन स्वतंत्र भारत को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के रूप में अपना पहला भारतीय सेना प्रमुख मिला था।
उनके और सेना के सभी जवानों के सम्मान में, तब से लेकर हर साल यह दिन "भारतीय सेना दिवस" के तौर पर मनाया जाता है
23 जनवरी - पराक्रम दिवस
सन् 1897 में आज के दिन ओड़ीसा के कटक में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म हुआ था। आज का दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

24 जनवरी - राष्ट्रीय बालिका दिवस
इस दिन भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने पहली बार 24 जनवरी को प्रधानमंत्री का पद भार ग्रहण किया था।

25 जनवरी - राष्ट्रीय मतदान दिवस
                    राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

26 जनवरी - गणतंत्र दिवस

30 जनवरी - शहीद दिवस
30 जनवरी को देश में शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस दिन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख महात्मा गांधी की नाथूराम गौड़से ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। 

No comments:

Post a Comment